चेन्नई (शोर संदेश) । चक्रवात मिचौंग दक्षिण भारत में बीते कई दिनों से कहर बरपा रहा है। इस चक्रवात के कहर के कारण दक्षिण भारत में अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु और ओडिशा में भयंकर तबाही मचाने के बाद मिचौंग चक्रवार ने मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे के बीच 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंध्र प्रदेश में दस्तक दी। मिचौंग चक्रवात आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में स्थित तट से टकराया और फिर आगे बढ़ गया।
चेन्नई में मिचौंग के कारण हुई कई लोगों की मौत
बता दें कि चेन्नई में मिचौंग का सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया है। चेन्नई शहर विशेष रूप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई है। बचावकर्मी बाढ़ वाले इलाकों में फंसे निवासियों को बचाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
फसलों पर भी दिखा मिचौंग का असर
चक्रवात मिचौंग ने तमिलनाडु और ओडिशा में जमकर कहर बरपाया है। तूफान ने संपत्ति और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचाया है, हजारों एकड़ में फैली फसलें फसलें भी बर्बाद हो गईं हैं और सैकड़ों घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। मिचौंग चक्रवात के कारण राज्यों में बिजली कटौती और परिवहन व्यवधान की भी जानकारी सामने आई है।
आंध्र प्रदेश चक्रवातों के लिए अधिक संवेदनशील
आंध्र प्रदेश की लंबी तटरेखा इसे विशेष रूप से चक्रवातों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाती है। 3.3 मिलियन से अधिक लोग समुद्र तट के 5 किमी के दायरे में रहते हैं, जिससे उन्हें तूफान और बाढ़ का खतरा रहता है।
दिसंबर में असामान्य तूफान
मिचौंग एक असामान्य रूप से देर से आने वाला चक्रवात है, क्योंकि इस क्षेत्र में अधिकांश तूफान आमतौर पर अक्टूबर और नवंबर में आते हैं। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन इसका मुख्य कारण हो सकता है।
हाई अलर्ट पर हैं कई राज्य
मिचौंग चक्रवात के चलते आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और नुकसान का आकलन करने और प्रभावित समुदायों को राहत प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
140 ट्रेनें और 40 उड़ानें हुई रद्द
प्रभावित अनकापल्ली जिले में 52 पुनर्वास केंद्र स्थापित किए गए हैं और 60,000 से अधिक लोगों को रहने की व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार देर रात तक तूफान की गति घटकर 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे थी। आंध प्रदेश में चक्रवात मिचौंग के चलते मंगलवार को 140 ट्रेनें और 40 उड़ानें रद्द कर दी गई।
वहीं, दूसरी ओर चेन्नई के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को सुबह से बारिश का असर कम रहा, इससे अधिकारियों को बचाव और राहत कार्य तेज करने के लिए समय मिल गया।
विशाखापत्तनम (शोर संदेश) आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पुलिस ने एक ऑटो-रिक्शा ट्रॉली में विजयवाड़ा ले जाई जा रही वॉशिंग मशीनों से 1.30 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, विशाखापत्तनम अपराध पुलिस के अधिकारियों ने विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के पास वाहन जांच के दौरान नकदी जब्त की। वाहन से कुल छह वॉशिंग मशीन और 30 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जो एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के थे। नकदी, वॉशिंग मशीन और सेल फोन ले जाने वाले व्यक्ति ने कहा कि नकदी और सामान सभी दशहरा बिक्री से संबंधित थे। हालांकि वह चालान और अन्य दस्तावेज देने में विफल रहा, पुलिस ने नकदी और अन्य सामान जब्त कर लिया। पुलिस ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41 और 102 के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
अमरावती (शोर संदेश)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और पार्टी के 20 अन्य नेताओं पर अन्नामय्या जिले में हाल ही में हुई हिंसा के संबंध में हत्या के प्रयास, दंगा भड़काने और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। उमपति रेड्डी की शिकायत पर मुदिवेदु थाने में दर्ज प्राथमिकी में चंद्रबाबू नायडू को आरोपी नंबर एक बनाया गया है। पूर्व मंत्री देवीनेनी उमा, वरिष्ठ नेता अमरनाथ रेड्डी, विधान परिषद सदस्य भूमिरेड्डी रामगोपाल रेड्डी, नल्लारी किशोर, डी. रमेश, जी. नरहरि, एस. चिन्नाबाबू, पी. नानी और अन्य का भी नाम लिया गया। टीडीपी नेताओं पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 147 (दंगा), 148 (घातक हथियार से लैस), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसावे देना), 307 (हत्या का प्रयास), 115, 109 (अपराध के लिए उकसाना), 323, 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ में आर/डब्ल्यू 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) की धारा भी जोड़ी गई है। रायलसीमा क्षेत्र में 4 अगस्त को सिंचाई परियोजनाओं की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए वहां पहुंचे चंद्रबाबू नायडू की यात्रा के दौरान जिले के अनागल्लू शहर में हिंसा भड़क उठी थी। सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर टीडीपी के फ्लेक्स बैनर फाड़ने और नायडू की यात्रा के विरोध में रैली निकालने के बाद झड़पें हुईं। वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर नायडू के काफिले पर पथराव किया था, जिसके बाद एनएसजी कमांडो को पूर्व मुख्यमंत्री को बचाना पड़ा, जिनके पास जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा है। निकटवर्ती चित्तूर जिले के पुंगनूर में भी पुलिस द्वारा टीडीपी कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति के शहर में प्रवेश करने से रोकने के बाद हिंसा देखी गई। उन्होंने पुलिस पर पथराव किया और दो वाहनों में भी आग लगा दी। इसके बाद हुई हिंसा में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुंगनूर में हिंसा के आरोप में अब तक 70 टीडीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। नायडू ने हिंसा के लिए राज्य के ऊर्जा मंत्री पेद्दीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी को जिम्मेदार ठहराया था और सत्तारूढ़ दल का समर्थन करने के लिए पुलिस पर हमला बोला था। हालांकि, चित्तूर के एसपी वाई. रिशांत रेड्डी ने हिंसा को पूर्व नियोजित बताया और निर्धारित मार्ग से हटकर पुंगनूर पहुंचने और पुलिस पर हमला करने के लिए टीडीपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया था। एसपी ने कहा कि नायडू ने सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक को "रावण" कहा और टीडीपी कैडरों को वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाया।
विशाखापत्तनम (शोर संदेश ) आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल के पाकिस्तानी हनी-ट्रैप में फंसने का संदेह है। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सुरक्षा विंग में तैनात कपिल कुमार की कथित तौर पर सोशल मीडिया पर तमीशा नामक महिला से दोस्ती हो गई थी। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसे फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेज दिया। सीआईएसएफ ने आगे की जांच के लिए स्टील प्लांट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण विभिन्न एजेंसियां जांच में शामिल हो गई हैं। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसने पाकिस्तानी महिला को कोई संवेदनशील जानकारी तो नहीं दी है। विशाखापत्तनम भारतीय सेना की पूर्वी नौसेना कमान का मुख्यालय है। कपिल कुमार 2002 से विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की सुरक्षा विंग में कार्यरत है। उन्होंने पहले हैदराबाद में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में सेवा की थी।
श्रीहरिकोटा (शोर संदेश)।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ-12 के जरिये देश की दूसरी पीढ़ी के पहले नौवहन उपग्रह एनवीएस-01 का सफल प्रक्षेपण किया।आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 10:42 बजे 51.7 मीटर लंबा जीएसएलवी-एफ12 अपनी 15वीं उड़ान में दो हजार 232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-01 नौवहन उपग्रह को लेकर रवाना हुआ। प्रक्षेपण की उल्टी गिनटी 27.5 घंटे पहले रविवार सुबह सात बजकर 12 मिनट पर शुरू हो गयी थी।
अमरावती (शोर संदेश)।दिल्ली एम्स के कंप्यूट में हैक जैसी एक घटना और सामने आई है। ये दूसरी घटना आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुई है। यहां के संचार लेखा नियंत्रक (सीसीए) के कार्यालय में कुछ कंप्यूटर सिस्टम पर हैकरों ने सेंध लगाई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि हैकरों ने फिरौती की मांग को लेकर रैंसमवेयर से कंप्यूटरों पर हमला किया। कार्यालय के कर्मचारियों ने गुरुवार को अपने सिस्टम में अचानक एक झंडा दिखने लगा। हैकरों ने रैंसमवेयर से सिस्टम को हैक कर लिया था। सीसीए संचार विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत आता है, जिसका आंध्र प्रदेश सर्किल कार्यालय विजयवाड़ा में स्थित है। सीसीए के विनोद कुमार ने बताया कि इस साइबर हमले में कोई महत्वपूर्ण डेटा चोरी नहीं हुआ क्योंकि उनका सर्वर सुरक्षित पाया गया। हमने इस पर अपने मुख्यालय को अलर्ट कर दिया है और साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर ने कहा कि हैकिंग स्पष्ट रूप से फिरौती के लिए की गई क्योंकि हैकर्स ने सिस्टम पर एक झंडा पोस्ट किया था। लेकिन अब तक, उस पर आगे कोई संचार नहीं हुआ है। आईटी कर्मचारी उल्लंघनों को रोकने के लिए सुधारात्मक उपाय शुरू कर दिए।
विजयवाड़ा(शोर संदेश)।आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के गांधी नगर स्थित जिमखाना मैदान में लगे पटाखा स्टाल में रविवार सुबह आग लग गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई। आग लगने से चारों तरफ हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान होनी अभी बाकी है। आग लगने से चारों तरफ हड़कंप मच गया। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।